Monday , February 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जल्द शुरु होगा भोपाल बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम

जल्द शुरु होगा भोपाल बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम

भोपाल : सरकार ने राजधानी भोपाल के गैरजरूरी हो चुके बीआरटीएस कॉरिडोर को 20 जनवरी से हटाने का काम शुरु करने का निर्णय लिया है। हालांकि कॉरिडोर हटाने के लिए सरकार से ज्यादा जल्दबाजी लोगों में देखने को मिल रही है।

जब से यह चर्चा में आया है कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाया जाना है, रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्व कॉरिडोर में लगी लोहे की जालियां तोड़कर ले जा रहे हैं। मिसरोद से बैरागढ़ तक कॉरिडोर में ऐसी कई जगह है, जहां एक बड़े हिस्से से जालियां गायब हो चुकी हैं।

पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिल कर हटायेंगे

बीआरटीएस कॉरिडोर के मिसरोद से एम्प्री तक 6.4 किलोमीटर, रोशनपुरा से कमला पार्क तक 1.42 किलोमीटर, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लालघाटी तक 1.73 किमी और हलालपुर से सीहोर नाका तक 3.81 किलोमीटर तक 4 भाग हैं।

हलालपुर से सीहोर नाका तक बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। शेष तीन भागों में नगर निगम भोपाल कॉरिडोर हटाएगा। इससे पहले ही लोगों ने जालियां तोड़ना शुरु कर दी है।

#bhopal #BRTS #MadhyaPradesh #Corridor #NagarNigam