* कोलकाता में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शहर के अनेक खिलाड़ियो ने लिया था भाग
(मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार)
आम सभा, ग्वालियर।
42वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सिंधु कान्हु इंडोर स्टेडियम, दुर्गापुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न आयु वर्ग के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से 30 दलो ने भाग लिया जिसमें से जिसमें मप्र के खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप 15 में जगह बनाई तथा साथ ही 4 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ मेड़ल भी हासिल किए। इनमें पुरूष वर्ग में विवेक गुप्ता 6वां स्थान, 7वां स्थान अभिषेक शिंदे, 8वां स्थान वंश तिवारी, 9वां स्थान राजेश कुशवाह व हिमांशु दुबे को 11वां स्थान प्राप्त हुआ। वही 8 से 18 वर्ष सब जूनियर व जूनियर महिला वर्ग में क्रमशः 12वा स्थान एंजल शर्मा, 13वां भूमि गुप्ता, 11वां स्थान तनुष्का बड़े, 12वां स्थान तनिष्का प्रजापति व मान्या जैन को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ।
इन प्रतिभागियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए आईकॉम मीडिया सेंटर, पडाव पर मध्यप्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर मप्र अमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश सचिव भूपेन्द्रकांत, अरूण शर्मा, बरखा नामदेव, सुनीलदत्त, राजेश कुशवाह, राजेन्द्र मुदगल, मनीष शर्मा, श्याम कुमार एवं गौरव शर्मा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।