
आम सभा, ग्वालियर।
शैक्षिणिक वर्ष 2023-24 के लिये “शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना” में लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र प्री- मैट्रिक छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल http://scholarships.gov.in पर आवेदन करने की अंतिम तिथि में बुध कर 31 दिसम्बर कर दिया गया है। योजना में प्रदेश के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाइड और लोह मैग्नीज आयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शैक्षिणिक संस्थाओं में अध्ययनरत पूत्र-पूत्रियों को वित्तीय महायता योजना में कक्षा एक में उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रवृत्ति, गणवेश की राशि 1000 रूपये अधिकतम 25 हजार रूपये स्वीकृत की जाती है।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने और पात्रता संबंधित जानकारी और अन्य शर्त देखी जा सकती है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की स्वच्छ एवं पठनीय प्रतियाँ संलग्न करे। आवेदन के बाद अपने अध्ययन शिक्षण संस्थान में सपर्क स्थापित कर आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन कर स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही अग्रेषित करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन के सत्यापन कराये जाने की जिम्मेदारी छात्र-छात्रा की होगी।
Dainik Aam Sabha