सोनभद्र : सोनभद्र से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को रेप में MP/MLA कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विधायक पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह रकम पीड़ित को दी जाएगी। दुद्धी सीट से विधायक रामदुलार सजा कम करने के लिए कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाया। कहा कि बच्चों की पढ़ाई चल रही है, इसलिए कम सजा दी जाए।
9 साल पुराने नाबालिग से रेप में कोर्ट ने विधायक को 12 दिसंबर यानी मंगलवार को दोषी करार दिया था। विधायक को पॉक्सो, 376 और 201 के तहत दोषी माना था। सजा के बाद अब भाजपा विधायक की विधायकी जाना तय है। सरकारी वकील सत्यप्रकाश तिवारी ने सजा और जुर्माने की पुष्टि की।
Dainik Aam Sabha
