Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / byteXL ने आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, गुजरात से बेहद कुशल और हुनरमंद इंजीनियरिंग छात्रों को तैयार करने के अपने संकल्प को मजबूत किया

byteXL ने आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, गुजरात से बेहद कुशल और हुनरमंद इंजीनियरिंग छात्रों को तैयार करने के अपने संकल्प को मजबूत किया

• इस MoU के अंतर्गत कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित डिग्री कार्यक्रमों के छात्रों शामिल किया जाएगा, जिन्हें बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाली byteXL टेक की मदद से उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम के माध्यम से लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी में कुशल बनाया जाएगा
—–
भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए सबसे बड़े आईटी स्किलिंग भागीदारों में से एक, byteXL (बाइट एक्स एल), ने आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है, जो छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के इरादे पर अटल एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के विकास के विभिन्न पहलुओं को बेहतर बनाने और छात्रों के लिए कौशल विकास का सहज अनुभव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही यह साझेदारी की गई है इस साझेदारी के तहत, MCA, BCA, और BSC IT के सभी छात्रों को मौजूदा 2023-24 शैक्षणिक वर्ष में byteXL द्वारा कौशल प्रदान किया जाएगा।
byteXL लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए विभिन्न स्तरों पर विकास का तरीका अपनाएगा, जो कुल मिलाकर कॉलेज के हर क्षेत्र में बदलाव लाने में योगदान देगा। इसमें प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और प्रवेश की मौजूदा प्रक्रिया को सरल बनाना, पाठ्यक्रम में बदलाव लाकर इसे शिक्षा के क्षेत्र के मौजूदा ट्रेंड और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप बनाना, और छात्रों के लिए व्यावहारिक कौशल जैसी बातों को शामिल किया जाएगा। byteXL उद्योग जगत की आपने भागीदारों और पूर्व-छात्रों के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए पर्याप्त संकाय सहायता भी प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें टेक इंडस्ट्री की हालिया प्रगति के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद करेगा। byteXL अपने विशाल नेटवर्क और संसाधनों की मदद से प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करेगा, जिन्हें विभिन्न विषयों में आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के कौशल-उन्मुख कार्यक्रमों से लाभ होगा। byteXL प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाकर भावी छात्रों के लिए परेशानी मुक्त और कुशल अनुभव सुनिश्चित करने में सहायता करेगा, जिससे उन्हें अपने शैक्षणिक सफर पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
byteXL के सह-संस्थापक एवं सी.ओ.ओ., श्रीचरण ताडेपल्ली तथा आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोवोस्ट प्रोफेसर, डॉ. अनिल तोमर ने विश्वविद्यालय के अहमदाबाद परिसर में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। फिलहाल 3 साल के लिए इस MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं और आपसी सहमति से इसे आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। ‘पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने’ में माहिर – byteXL की टीम अपने मौजूदा पाठ्यक्रम को शामिल करने तथा उसे टेक इंडस्ट्री के मौजूदा एवं भविष्य के मानकों के अनुरूप लगातार बेहतर बनाने के लिए आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी। विज़ुअल लर्निंग टेक्नोलॉजीज और लर्निंग कॉहोर्ट्स जैसी सुविधाओं वाले अपने प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाते हुए, यह एडटेक स्टार्टअप कंपनी छात्रों के बुनियादी प्रोग्रामिंग कौशल को विकसित करने के साथ-साथ एक साल में उनकी प्रगति सुनिश्चित करते हुए उन्हें एडवांस्ड कोर्स की ओर ले जाएगी।
इस मौके पर byteXL के सह-संस्थापक एवं सी.ओ.ओ., श्रीचरण ताडेपल्ली ने कहा, “हम इस साझेदारी के जरिए आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी में बदलाव लाने के साथ-साथ छात्रों की सामूहिक रूप से सीखने की क्षमता और कौशल को विकसित करने पर खास ध्यान दे रहे हैं। हमने उनके साथ मिलकर काम करते हुए इस वर्ष के दौरान कुशल एवं प्रतिभाशाली छात्रों का समूह तैयार करने और अन्य संभावित परिणामों के साथ-साथ सम्मिलित रूप से उनकी नियुक्ति की क्षमता को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा है। निश्चित तौर पर यह साझेदारी से राज्य के स्किल इकोसिस्टम में बड़े पैमाने पर बदलाव लाएगी और आने वाले वर्षों में गुजरात से नई टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों की मांग में बढ़ोतरी होगी।”
आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट प्रोफेसर डॉ. अनिल तोमर ने कहा, “छात्रों को उनके पसंदीदा क्षेत्रों में सफलता के लिए तैयार करने वाले प्लेटफॉर्म, byteXL के साथ यह साझेदारी इस बात की पुष्टि करती है कि, हमारा कॉलेज उत्कृष्टता और छात्र-केंद्रित शिक्षा पर ध्यान देने के अपने वादे पर अटल है। शिक्षा के क्षेत्र के नए ट्रेंड और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम की नियमित तौर पर समीक्षा की जाती है और उसे अपडेट किया जाता है। आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी इस पाठ्यक्रम के माध्यम से अपने छात्रों को ऐसा व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करना चाहती है, जो आज की लगातार बदलती दुनिया में प्रासंगिक हैं। यह साझेदारी बताती है कि आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी सच्ची लगन के साथ भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की राह पर आगे बढ़ रहा है, और इस लक्ष्य को हासिल करने में byteXL की विशेषज्ञता और संसाधनों की भी काफी अहमियत है।
byteXL लंबे समय से अपने सहयोगी संस्थानों को विकास की राह पर आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करते हुए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे पहले वड़ोदरा स्थित पारुल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की जा चुकी है, जिसके बाद यह साझेदारी गुजरात राज्य में भविष्य के प्रतिभाशाली छात्रों के हुनर को निखारने के कंपनी संकल्प में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फिलहाल byteXL तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में 100 से ज्यादा संस्थानों में 1.2 लाख से अधिक छात्रों को कौशल प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)