
आम सभा, सेंवड़ा।
आम आदमी पार्टी के द्वारा सेंवड़ा विधानसभा के ग्राम ऊंचिया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ आप नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय दुबे ने संबोधित किया। जिसमें अरविन्द केजरीवाल एवं भगवंत मान की 1 जुलाई की ग्वालियर की महारैली में जाने हेतु जनता से आग्रह किया एवं आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को लोगों तक पहुँचाया।
जनसंवाद में उपस्थित रहे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, युवा जिला अध्यक्ष कुँ. भरत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, आशीष गुर्जर, छोटू तिवारी, अशोक शर्मा, अरविन्द यादव, पुष्पेन्द्र रावत, पुष्पेन्द्र दुबे एवं सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha