Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / महिला उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या

महिला उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में बृहस्‍पतिवार तड़के एक महिला और उसकी एक साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा इलाके में हुई जहां आरोपी बनवारी के घर में घुस गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी सीमा (25) और एक साल की बेटी पर गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बनवारी भी घर में ही मौजूद था लेकिन वह घटना के समय छिप गया था। पुलिस ने कहा, ‘‘हमें सुबह-सुबह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही।” फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)