Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को 50 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर सिलवानी थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता लीलाबाई का श्रवण अहिरवार से हैंडपंप से पहले पानी भरने को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि अहिरवार ने पत्थर उठाकर महिला के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में एकमात्र हैंडपंप है जिससे उन्हें पानी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)