Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बिजली को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की किसानों से अपील

बिजली को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की किसानों से अपील

* वीडियो संदेश जारी कर किसानों से कहा प्रदेश में गांव गरीब और आपकी सरकार

आम सभा, हरदा।

कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि बिजली को लेकर अब घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में गांव गरीब और आप की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास मोड पर दिनों दिन तरक्की कर रहा है। यह मैं दावे के साथ कह रहा हूं। मंत्री पटेल ने कहा कि विकास के दावों की सच्चाई जानने के लिए मैं अपने हरदा जिले के उन स्थानों पर जा रहा हूं। जहां विकास कार्यों के लिए मैंने एक दो महीने पहले भूमि पूजन किया था। वहा के काम लगभग 75% धरातल पर उतर आए हैं।
मंत्री पटेल ने हरदा जिले के ग्राम जामली मे बन रहे विद्युत सब स्टेशन का एक वीडियो जारी करते हुए विकास कार्यों की हकीकत को किसान भाइयों से साझा किया है। उन्होंने वीडियो मे बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मैंने इस सब स्टेशन को स्वीकृत करवाया था। उसके बाद भूमि पूजन किया और अब आप सब खुद देखिए। 2 महीने के अंदर यह विद्युत सब स्टेशन लगभग लगभग पूरा होने को है। अगले दो माह में इस सब स्टेशन से क्षेत्र के कम से कम 15 से 25 गांवो के किसानों को सुचारू रूप से खेतों में बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा सरकार ने किसानों के हित में बहुत काम किया है। इसके लिए किसानों को बधाई देता हूं कि आपने कमल का कमल के फूल का बटन दबाया। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने और मैं कृषि मंत्री बना जिसके कारण हमारी सरकार ने आपके हितों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जिसकी वजह से आज प्रदेश का किसान अपनी आय को दोगुना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)