Saturday , July 5 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष

* राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने चार मोर्चो की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

* मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किसान, युवा, अजा और अजजा मोर्चा विशेष जनसंपर्क अभियान में जुटेगा

आम सभा, भोपाल।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। इन 9 वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आया है तो वहीं सांस्कृतिक वैभव का अभ्युदय हुआ है। 9 वर्षों में देश ने हर मोर्चे पर सफलताएं अर्जित की है। भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया है। इस अभियान के दौरान प्रदेश में हर बूथ तक केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। हर मोर्चा विस्तृत कार्ययोजना के आधार पर विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुटें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।
*केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं : शिवप्रकाश*
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में ढांचागत विकास में अमूलचूल परिवर्तन आया है। 2014 से पहले देश में नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद की घटना आम बात थी। 2014 के बाद देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसके उदाहरण है। देश के सीमावर्ती गांवों तक आज सड़कें बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हुआ है। आज भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले वर्षों में भारत तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। शिवप्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष देश में क्रांतिकारी और अभूतपूर्व निर्णयों के लिए जाने जाते है। मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और राम मंदिर के निर्माण जैसे अनेक निर्णय यह दर्शाते है कि मोदी सरकार में सांस्कृतिक मूल्य स्थापित हुए है और विश्व में भारत का मान सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि सम्राट हर्षवर्धन और उसके बाद चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और अहिल्याबाई के शासनकाल में धर्म प्रधान शासन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लोग इसी के लिए जानेंगे।
*जनता को बताएं कांग्रेस भारत की अस्मिता विरोधी : मुरलीधर राव*
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें भी कांग्रेस नहीं मानती है। सेंगोल देश के राजधर्म का प्रतीक है। उसका अपमान कर कांग्रेस ने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि राम को न मानने वाली कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में भी रूकावटें डालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पायी। कांग्रेस ने हमेशा हिन्दूओं को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जायेंगे तो साथ ही कांग्रेस की भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ ही हर मोर्चा विधानसभा स्तर पर प्रभावी सम्मेलन आयोजित करें।
*विशेष जनसंपर्क अभियान में हर बूथ, हर घर तक पहुंचेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा*
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों को विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। 30 मई से 30 जून के बीच चलने वाले अभियान में अलग अलग कार्यक्रम होंगे। 20 से 30 जून के बीच बूथ स्तर तक घर घर संपर्क अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं सर्वहारा वर्ग की योजनाएं है। इनके माध्यम से कार्यकर्ता हर समाज वर्ग को पार्टी से जोडने का काम करें। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर अनुसूचित जनजाति वर्ग को अधिकार संपन्न बनाया और गौरव दिवस मनाकर उन्हें गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान किया है। यह सब बातें हमें नीचे तक ले जाने की आवश्यकता है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 30 लाख नवमतदाता है इन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोडे और नवमतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
*कांग्रेस के भ्रम का जवाब भाजपा का गुड गर्वेनेंस, विकास और गरीब कल्याण की योजनाएं*
शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस मुद्दाविहीन है। कांग्रेस भ्रम का वातावरण फैला रही है। कांग्रेस के इस भ्रम का जवाब भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किया गया विकास, गुड गर्वेंनेंस और गरीब कल्याण की योजनाएं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले हर राज्य में बडे बडे वादे करती है, लेकिन चुनाव के बाद जनता के साथ वादाखिलाफी करती है। कांग्रेस ने राजस्थान, कर्नाटक में जनता से बडे बडे वादे किए लेकिन सत्ता हासिल करते ही उन वादों को पूरा करने में पीछे हट गयी। आज वहां की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ऐसे ही चुनावी वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में उतरकर सरकार के विकास कार्यों से उन्हें करारा जवाब दें।
*ये थे मौजूद*
बैठक के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल बोंडे, अशोक नेते, प्रदेश सरकार के मंत्री जगदीश देवडा, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी रोहित चहल, युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती संध्या राय, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भांबर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी मंचासीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

jabartoto slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login