आम सभा, भोपाल।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल यूनिट के उत्कृष्ठ कर्मचारियों की सूची प्रबंधन द्वारा जारी की गई है। वर्ष अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 के कार्यकाल में संस्थान की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 9 कर्मवीर कर्मचारियों को बेस्ट वर्कमेन अवार्ड दिया गया है।
अवार्ड प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में मोटर सर्विस विभाग से अतुल मालवीय, फीडर से अजय कुमार, फेब्रीकेशन से सुनील कुमार विश्वकर्मा, ट्रांसफार्मर विभाग से धर्मेंद्र कुमार, फेब्रीकेशन से संत राम प्रजापति, स्टीम टरबाइन से मनोज पॉल, स्विच गियर से सुश्री इंदु सिंह, टी.सी.बी सपोर्ट से संजय साहू और डब्लू.ई.एक्स विभाग से नुपेश कुमार नागपूरे शामिल है।