(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।
नगर पालिका के वार्ड 13 में स्वच्छता अभियान के तहत बारिश को देखते हुए सफाई और नाली निर्माण कार्य शुरु हो गया है। वार्ड की कई गलियों में नाली नहीं होने से बारिश में वार्डवासियों को परेशानी होती थी।
इसी परेशानी को देखते हुए नगर पालिका सभी वार्डो में सफाई अभियान चला रही है। इसी कड़ी में वार्ड 13 में नाली निर्माण और सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंचल खत्री ने बताया कि मेरे आग्रह पर नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ ने हमारे वार्ड में नाली निर्माण करा रहे है। इसके अलावा वार्ड में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चल रहा है। खत्री ने बताया कि स्वच्छ वार्ड होगा तो स्वच्छ भारत होगा और स्वच्छ भारत होगा तो स्वस्थ भारतीय होंगे। उन्होंने सभी वार्ड वासियों से अपील की है कि जिस तरह आप अपने घर को स्वच्छ रखते हैं उसी तरह अपने वार्ड को भी स्वच्छ रखें।