Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महापौर श्रीमती मालती राय ने 1 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

महापौर श्रीमती मालती राय ने 1 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

आम सभा,भोपाल।

महापौर श्रीमती मालती राय ने पूर्व महापौर एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। कैम्ब्रिज स्कूल शहीद गेट के पास मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती राय ने लगभग 01 करोड़ रूपये की लागत से उक्त क्षेत्रों की सड़को के डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर, वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती सरोज असेरी, पूर्व पार्षद महेश मकवाना, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा सहित अनेक नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)