* बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ हैं : कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना
( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी नजीराबाद में कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर बैरसिया एवं नजीराबाद में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया के अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, की मेहनत का फल है। भाजपा भगवान के नाम पर और धर्म के नाम पर दिखाबा कर रही है।जिसका परिणाम भाजपा को हार के रूप में मिला।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी नजीराबाद के अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना ने कहा
कि इस चुनाव में पी एम नरेन्द्र मोदी का फैक्टर नही चला अब नरेन्द्र मोदी का जादू खत्म हो गया है। भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक धुर्वीकरण करने की कोशिश की नतीजे से साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्त हो गए है। साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंगबली के गदा का प्रहार भृष्ट्राचार भाजपा की हो रही हार।
उन्होंने कहा कि भृष्ट्राचार और नफरत के खिलाफ छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राजिस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा नफरत हारेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा बैरसिया विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरिकरण राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि राम भाई मेहर जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर नरेन्द्र शर्मा जीवन लाल नामदेव रामकन्हैया सूर्यबंशी फत्तूलाल कुशवाह पप्पू भैया दुष्यंत परतानी शैलेन्द्र सोलंकी बेनीराम मीणा महेश दुबे अमर सिंह गुर्जर विक्रम सिंह तोमर अकरम खान मतलूब खान मांगी लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।