Saturday , May 9 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नव वैवाहिक लाडली बहनों को उनकी रसोई चलती रहे इसके लिए अनुपम भेंट देते हैं कृषि मंत्री कमल पटेल

नव वैवाहिक लाडली बहनों को उनकी रसोई चलती रहे इसके लिए अनुपम भेंट देते हैं कृषि मंत्री कमल पटेल

आम सभा, हरदा/भोपाल।

कहते हैं किसी भी घर में रसोई का अपना महत्व होता है। रसोई सजी रहे। इसके लिए व्यक्ति परिश्रम करता है। हर गृहणी का सपना होता है कि उसकी रसोई भरी रहे और परिवार फलताजी फूलता रहे। यही भाव लेकर नव वैवाहिक जीवन में वधू पक्ष के मामा बन कृषि मंत्री कमल पटेल नव दंपतियों को उनकी रसोई चलती रहे। इसके लिए वे अपने क्षेत्र की लाडली बहनों को रसोई में उपयोग होने वाले सभी बर्तनों का सेट विवाह में भेंट करते हैं।
बुधवार को उन्होंने जोधपुर से वर्चुअली जुड़कर वर वधुओ को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसी क्रम में बुधवार को ग्राम गाडरापुर दमामी ग्राम पंचायत छिड़गांव में सुरेश कलम सुपुत्री सौ.का.शिवानी, सोहनलाल काजले की सुपुत्री सौ.का.-रजनी,
सोहनलाल काजले की सुपुत्री सौ.का.राजन्ति, सुन्दरलाल भुसारे की सुपुत्री सौ.का. मीनाक्षी, बरजोरसिंह राठौर की सुपुत्री सौ.का .सुनीता, हीरालाल राठौर की सुपुत्री सौ.का. हर्षिता, सोहनलाल काजले की सुपुत्री सौ.का. रोशनी, ग्राम पंचायत जामली में केवलराम इरपाचे की सुपुत्री सौ.का. सोनू, जालमसिंह भुसारिया की सुपुत्री सौ.का.पप्पी, अजबसिंह उईके की सुपुत्री सौ. पूजा को इस अवसर पर भाजपा नेता सरपंच प्रतिनिधि बंशीलाल पंवार, सतपाल सारण, राजेश बिश्नोई सहित सैकड़ों लोगो की मौजूदगी में रसोई बर्तनों का सेट भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)