Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नगर में घट यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

नगर में घट यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

* राजा नाभिराय की नगरी अयोध्या दशहरा मैदान में हो रहा कार्यक्रम

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा, बैरसिया।

संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से और परम पूज्य अजित सागर जी महाराज के परम सान्निध्य एवं निर्देशन में और ऐलक श्री दयासागर जी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंदसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में एवं बा ब्र अशोक भैया जी के प्रतिष्ठाचार्यत्व में नगर में आज से शुरू होने जा रहे हैं भव्य ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। भोपाल जिले की सबसे विशाल भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासन प्रतिमा का प्रतिष्ठा महोत्सव पंचकल्याणक के प्रथम दिवस गर्भकल्याण के पूर्व रूप में मनाया गया।जिसमें प्रात: काल की वेला में नित्य नियम अभिषेक पूजन शांतिधारा की गई।

*नगर के मुख्य मार्ग से निकली विशाल घटयात्रा*

प्रशम मूर्ति अजित सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में नगर में विशाल घट यात्रा निकाली गयी, जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई, अयोध्या नगरी, दशहरा मैदान पहुँची। हाथी, घोड़ा, रथ से सजी इस घटयात्रा के पंडाल का फीता खोल कर पंडाल का शुभारंभ किया, जिसके बाद ध्वजारोहण, ध्वज वंदन,ध्वज सलामी करके कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

*हुआ यागमंडल विधान का आयोजन*

इसके पाश्चात दोपहर में याग मंडल विधान का आयोजन हुआ, उससे पहले सभी प्रमुख पात्रों और इंद्र इंद्राणी की शुद्धि, बेदी, पंडाल की शुद्धि की गई। और सायं काल में हाथी, घोड़ा, रथ के साथ भव्य आरती के लिए जुलूस निकाला गया। जिसके बाद भगवान की आरती हुई। देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई, जिसमें मेरुदेवी ने 16 स्वप्न देखें, और गर्भकल्याणक का पूर्व रूप का वर्णन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)