
* दूधिया रोशनी से नगर की मुख्य सड़क हुई रोशन
* मुख्य मार्ग के डिवाईडर पर नगर परिषद ने स्थापित कराई 16 स्ट्रीट लाईट
(उमेश चौबे)
आम सभा, सिलवानी।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने नगर परिषद के द्वारा स्टेट हाईवे पर बने डिवाईडर पर स्थापित कराई गई स्ट्रीट लाईटो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। नगर की सडक़े रात्रि के समय दूधिया रोशनी से सराबोर रहे। ताकि नागरिको को अंधेरे का सामना ना करना पड़े। साथ ही नगर के सौंदर्यकरण में भी बृद्वि हो सके । नगर परिषद के द्वारा प्रथम चरण में गांधी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक सडक़ के बीचो बीच बने डिवाईडर पर 16 स्ट्रीट लाईटे करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित कराई है।
नगर परिषद के द्वारा स्टेट हाइवे की मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगाए जाने पर विधायक राजपूत नगर परिषद अध्यक्ष सहित सभी पार्षद आदि ने विधायक का आभार माना। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व नप अध्यक्ष संजय मस्ताना,भाजपा मंडल विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, मिलन जैन, मोनू मताम्बर, मुकेश राय,विष्णु रावत आदि मौजूद रहे।
Dainik Aam Sabha