Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बेगमगंज तथा सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

बेगमगंज तथा सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

* विधायक रामपाल सिंह ने सभी जोड़ों को प्रदान किए 49-49 हजार रू राशि के चेक

(उमेश चौबे)

आम सभा,बेगमगंज।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा निकाह योजना अंतर्गत बेगमगंज तथा सिलवानी विकासखण्ड में तीन मई को सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड बेगमगंज में 36 एवं विकासखण्ड सिलवानी में 28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 10 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह द्वारा सभी जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।
बेगमगंज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी बारातियों का स्वागत किया गया तथा बेगमगंज बसस्टैंड से विधायक रामपाल सिंह की उपस्थिति में 36 जोड़ों के साथ बारात निकाली गई। जगह-जगह पर स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी दुल्हों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह द्वारा सभी वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रू की राशि के चेक प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम, जनपद सीईओ आशीष जोशी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)