Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना नौगांव छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता

थाना नौगांव छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता


* लूट करने वाले अज्ञात आरोपियों को घटना के 12 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

* लूटे गये नगद रुपये व सोने-चाँदी के आभूषण सहित कुल एक करोड़ एक लाख 48 हजार रूपए का मशरूका बरामद

आम सभा, भोपाल।

छतरपुर में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 30 अप्रैल रात्रि करीबन 09.30 बजे फरियादी ओम प्रकाश पुरोहित पिता पुखराज सिंह पुरोहित निवासी ईशानगर रोड कंपनी बाग नौगाँव के घर हुई लगभग एक करोड़ से अधिक की लूट के आरोपियों को 12 घंटे की भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज पूरे मामले का पर्दाफाश करने में कामयाबी प्राप्त की। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
फरियादी ओम प्रकाश पुरोहित पिता पुखराज सिंह पुरोहित उम्र 47 वर्ष निवासी ईशानगर रोड कंपनी बाग नौगाँव ने थाना नौगांव उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि 30 अप्रैल की रात्रि करीबन 09.30 बजे तीन अज्ञात लड़के हाथ में कट्टा व चाकू लिये घर में घुसे और मेरी लड़की की कनपट्टी पर कट्टा अडाकर मुझे, मेरी पत्नी व मेरी लड़की को मुँह व हाथ पैरों पर टैप चिपकाकर बांध दिया। मेरी पत्नी के माथे पर कट्टे की बट मारकर धमकाकर अलमारी की चाबी मांगी तथा घर में रखे नगद रुपये करीबन 36 लाख व सोने- चाँदी के आभूषण कीमत करीबन 65 लाख के लूट कर घर के नीचे रखी मेरी मोटर साइकिल लेकर भाग गये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना नौगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस सनसनीखेज समाचार की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद शर्मा एवं डीआईजी ललित शाक्‍यवार ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के साथ घटना स्थल का मुआयना किया और मौके पर सायबर टीम, एफएसएल, फिंगर प्रिन्ट टीम, डॉग स्कॉट टीम को घटना स्थल पर बुलाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मचारियों को आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नौगांव विक्रम सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिनके द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर घटना के 12 घण्टे के अंदर चार आरोपियों एवं लूटे गये नगद रुपये व सोने चाँदी के आभूषण (कुल मशरुका करीबन एक करोड़ एक लाख 48 हजार) बरामद कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्‍होंने यू-ट्यूब पर लूट का तरीका देखकर उसके अनुसार लूट की घटना करने की योजना बनायी एवं 10 दिन तक घर के आस पास रेकी की। उसके बाद तीन आरोपियों ने घर में घुसकर घटना घटित की तथा एक आरोपी घर के दरवाजे पर एवं एक अन्य नीचे खड़े होकर घटना में सहायता कर रहा था।
आरोपियों से पुलिस ने करीबन 36 लाख रुपये नगद, करीबन 65 लाख रूपए के सोने चाँदी के आभूषण तथा एक मोटर साइकिल कुल मसरुका करीबन (एक करोड़ एक लाख 48 हजार) का जब्‍त किया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक संजय बेदिया, अभिषेक चौबे, टीकाराम कुर्मी, थाना प्रभारी नौगांव उनि दीपक यादव, उनि राजकुमार यादव, प्रमोद रोहित, संजय पाण्डेय, आर. बी. सिंह, सिद्धार्थ शर्मा, सउनि ज्ञान सिंह, आर. के. मिश्रा, प्र.आर. भूपेन्द्र, मनीष त्रिपाठी, अरविन्द, राम गोपाल पाल, रामराज सिंह, हृदेश, प्रमोद शर्मा. हनुमान दीन, सतेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक गजेन्द्र, भूपेन्द्र, राहुल, कुलदीप, आशीष, राजकुमार, खुरेन्द्र, बृजेन्द्र, संदीप, अजय, वीरेन्द्र बघेल, अनिल साहू, हरदीन, रमाकान्त, सूरज, दीपक, महिला आरक्षक रचना, अंकिता, राधा एवं साइबर सेल से प्र.आर. संदीप तोमर, किशोर कुमार, आरक्षक राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)