Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / श्री राम कथा का आयोजन : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई राम कथा

श्री राम कथा का आयोजन : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई राम कथा


( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा,बैरसिया

ग्राम लालघाटी रतुआ में पहाड़ी बाले बाबा की टेकरी पर संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक है। 26 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली संगीतमय श्री राम कथा का 2 मई को समापन होगी। जिसको लेकर आयोजन समिति ने भव्य कलश यात्रा निकाली जो कलश यात्रा ग्राम जेतपुरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। एवं प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में महिलाएं अपने सर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवा भगवा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में चल रहे थे। एवं ढोल नंगाड़ो की थाप पर सभी नाचते झूमते दिखाई दिए। मख्य यजमान राम चरित्र मानस लेकर चल रहे थे। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कथा वाचक राजू शर्मा ने कहा कि भगवान राम को प्रत्येक व्यक्ति को आदर्श बनाना चाहिए। क्‍योंकि राम चरित्र मानस हमें जीवन जीना सिखाती है। कथा करना,सुनना क्यों जरूरी है जीवन मे नियम बनाने व मर्यादायो का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। आयोजन समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)