Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 1600 बूथों पर कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम : महेन्द्र सिंह यादव

1600 बूथों पर कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम : महेन्द्र सिंह यादव

* 30 अप्रैल को प्रसारित होगा मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण

आम सभा,भोपाल।

भारतीय जतना पार्टी के जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित होगा। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सुने, इसके लिए व्यापक तौर पर हमें तैयारियां करनी हैं। बूथ के प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जायें, जहां कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को सुनें।
भोपाल जिले के 1600 बूथों पर होने वाला यह कार्यक्रम भव्य हो, प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जुटें। महेन्द्र सिंह यादव ने जिला कार्यालय, अटल भवन में जिला बैठक को संबोधित किया। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने बैठक को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित होगा। भोपाल जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
गुप्ता ने बताया कि जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने 30 अप्रैल की तैयारियों के बारे में पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। आईटी सेल के जिला संयोजक विश्वविजय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार बूथ विस्तारक-2 में बूथ को डिजिटल किया गया है, उसी प्रकार मन की बात कार्यक्रम को भी रियल टाईम संगठन एप पर अपलोड करने करना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राहुल राजपूत, मनोज राठौर, राजेंद्र गुप्ता, शंकर मकोरिया, इंद्रजीत राजपूत, तुलसी सोनी, प्रवीण प्रेमचंदआनी, राघवेंद्र द्विवेदी, अनिल पचौरी, राजकुमार विश्वकर्मा, राजू अनेजा, डॉक्टर योगेंद्र मुखरैया, विमलेश सिंह ठाकुर, श्रीमती कृति गुप्ता, श्रीमती शक्ति दुबे सहित मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)