Sunday , June 8 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन की बैठक

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन की बैठक


आम सभा,भोपाल
सोमवार 17 अप्रैल को कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान हेतु बीएचईएल के इकाई स्तर की सर्वोच्च व अतिमहत्वपूर्ण कमेटी प्लांट कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से महासचिव रामनारायण गिरी, अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, सचिव सावन पासी एवं विशाल वाणी सम्मिलित हुए। प्रबंधन की ओर से कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यपालक निदेशक विनय निगम, कमेटी के सचिव एवं जीएम एचआर अविनाश चंद्रा एवं सभी महाप्रबंधक, डीआरओ, एचआर के अधिकारी सम्मिलित हुये।
सर्वप्रथम ईडी द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दिया एवं उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कर्मचारियों के कड़ी मेहनत एवं डेडिकेशन की प्रशंसा किया। सभी महाप्रबंधक विजुअल प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी विभागों के आगामी वित्तिय वर्ष का लक्ष्य, आर्डर बुक की स्थिति, इम्प्रूवमेंट, चुनौतियां एवं उत्कृष्ट कार्य को भी विस्तृत जानकारी साझा किया। ततपश्चात टाउनशिप, मेडिकल, कैंटीन, सेफ़्टी आदि में किये गए सुधार कार्यो के बारे में बताया गया। टाउनशिप में 3 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ साथ टाउनशिप में उपस्थित पार्को की साफ सफाई एवं टॉय ट्रेन का संचालन शुरू कर पार्को को उपयोगी बनाने के कार्य किये जा रहे है। मेडिकल में 16 मल्टीपैरा मॉनिटर लगाए गए है। इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर इन्सटाल्ड किया गया है। पैथालाजी विभाग में अत्याधुनिक siemens निर्मित नई बायोकेमिस्ट्री मशीन मंगाई गई है जिसमे 32 प्रकार के रक्त की जांच एक साथ की जा सकती है। इसके अतिरिक्त उत्पादन में विभिन्न विभागों के वर्ष 2023-24 में ऑर्डर्स के बारे के विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2023-24 के लिए उत्पादन लक्ष्य 4000 करोड़ रखा गया है जिसमे से लगभग 3600 करोड़ रुपये के आर्डर वर्तमान में निष्पादन योग्य है।साथियों आपकी यूनियन ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन AIBEU की ओर से कर्मचारियों से एवं कारखानें से संबंधित सभी ज्वलंत मुद्दों समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया एवं कंपनी की आय के लिए अन्य स्रोतों से भी अवगत कराया।

*महत्वपूर्ण माँगे*

* सर्वप्रथम उत्पादन पूर्ण होने के बाद होने वाली जेसीएम को जल्द से जल्द बुलाकर कर्मचारियों की अतिमहत्वपूर्ण माँग इंसेंटिव टी3 एंसिलरी को पुनः चालू करने के लिये कहा गया।
* लगभग 2 वर्ष से पीपी एसआईपी का भुगतान नही किया गया है।इस हेतु जल्द से जल्द जेसीएम बुलाकर पीपी एसआईपी का भुगतान किया जाए।
* टूर पर जाने वाले कर्मचारियों का TA DA एवं होटल का किराया बढ़ाया जाए। चूंकि महंगाई अत्यधिक बढ़ गयी है एवं होटलों का किराया भी अत्यधिक बढ़ गया है। इस हेतु इस माँग को जेसीएम में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा उठाया जाएगा।
चिकित्सा सुविधा हेतु वर्तमान में आश्रितों की आय की सीमा अत्यंत कम है इसे मंहगाई के हिसाब से बढ़ाया जाए
किसी कर्मचारी के साथ अनहोनी होने की दशा में उसके परिजनों को चिकित्सा सुविधा एवं आवास सुविधा उसके रिटायर्ड होने की समय सीमा तक प्रदान की जाए।
त्रिची एवं रानीपेट मे शिक्षा के क्षेत्र में वेहतर कार्य किया है। वहाँ के कर्मचारी वार्ड को मात्र 3000 से 7000 रुपए के वार्षिक फीस अदा कर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ ले रहे है। साथ ही बुक, स्टेशनरी एवं यूनिफॉर्म भी 6000/- में विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवा दिया जाता है।
इसे रोल मॉडल मानकर भोपाल में लागू करना चाहिये।
* सभी कर्मचारियों ESS में लाया जाए।
* लीव अपडेशन की प्रक्रिया में सुधार किया जाए।एवं लिव भरने के पश्चात पोर्टल पर भरी हुई लिव तुरंत विज़िबल हो।
* 2nd शिफ्ट में केंटीन में तत्काल बुकिंग की व्यवस्था एवं नास्ते में सुधार की जाये।
* कर्मचारियों के मोटीवेशन हेतु स्वस्थ कर्मचारी सम्मान को पुनः चालू किया जाए।

*टाउनशिप की समस्याएं*

* टाउनशिप में आये दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। परंतु टाउनशिप की सुरक्षा हेतु कोई उपाय नही किये जा रहे है।टाउनशिप की सुरक्षा हेतु जो गार्ड लगाए जा रहे है वे केवल खानापूर्ति कर रहे है।जबकि टाउनशिप की सुरक्षा में करोड़ो रूपये बेवजह खर्च किये जा रहे है। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा कठोर शब्दो में कहा गया है कि टाउनशिप की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाए।
* टाउनशिप में पानी की समस्या आये दिन बनी रहती है। क्वाटरों में ऊपर स्थित टंकियों में पानी नही चढ़ रहा है।किसी किसी क्वार्टरों पानी मात्र 15 मिनट के लिए आ रहा है। पिछले 1 वर्ष से पाइपलाइन सुधार का कार्य चल रहा है।परंतु कोई निष्कर्ष निकलकर नही आ रहा है।
* पानी की लाइन का सुधार कार्य चालू कर दिया गया है।इस माह के अंत तक पानी की लाइन का सुधार कर लिया जाएगा एवं टाउनशिप में रेगुलर पानी दिया जाएगा।
* टाउनशिप में मांगलिक स्थल एवं सामुदायिक केंद्र की स्थिति आधुनिक करने की जरूरत है। कैश कलेक्शन 18 से 27 करोड़ तक टीएडी विभाग द्वारा किया जाता है परंतु मेंटेनेंस के नाम पर आठ करोड़ भी नही मिलता है। इसलिए हरिद्वार इकाई की तर्ज पर एक सोसाइटी बनाकर उद्योग नगरी के सामुदायिक केंद्र एवं मांगलिक स्थल अत्यधुनिक स्तर पर विकसित किया जाय।
* आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन टाउनशिप का निर्माण कराया जाय। नवीन प्रपोजल बनाकर कारपोरेट कार्यालय सीघ्र भेजा जाएगा।
* टाउनशिप की जमीन पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है।मैरिज गार्डन तक बना लिए गए है,परंतु संपदा विभाग को इसकी खबर तक नही है। इस हेतु निरीक्षण कर तत्काल ऐसे लोगो पर कार्यवाही की जाए।
* कस्तूरबा अस्पताल में गर्ल्स हॉस्टल के नज़दीक ग्राउंड को असामाजिक लोगो द्वारा किराए पर चलाया जा रहा है एवं मैच खिलाने हेतु किराया लिया जाता है। पिपलानी रामलीला के खेल मैदान को भी वहाँ के कुछ लोगो द्वारा बाहर के लोगो को खिलाने के लिए किराए पर देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आवासों को भी अवैध तरीको से किराए पर दिए जा रहे है।
इस प्रकार की गतिविधियों को तुरंत रोका जाए।
* टाउनशिप के चोकेज के सुधार हेतु जिस कंपनी को टेंडर दिया जाता है। वहां का ठेकेदार मात्र दो व्यक्तियों द्वारा पिपलानी बरखेड़ा का चोकेज साफ करवाता है परंतु टेंडर में व्यक्तियों की संख्या अधिक है। इस कारण चोकेज की कंप्लेंट कई दिनों तक लंबित पड़ी रहती है। एवं टेंडर खत्म होने की दशा में टेंडर की अगली प्रक्रिया में अत्यधिक देरी होती है।एवं महीनों तक टेंडर नही होते जबकि इस समस्या हेतु टेंडर प्रक्रिया को जल्द कर लेना चाहिए।
* सभी कर्मचारियों को 2 से अधिक क्वार्टर आवंटित किए जाएं।ताकि टाउनशिप में अवैध कब्जा ना हो।
* कैडर डाउन कर N4 C3 C टाइप क्वार्टरों के आवंटन की लिस्ट जल्द से जल्द निकली जाये।

*मेडिकल की समस्याएं*

* अस्पताल का सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है। लगातार चोरियां हो रही है। इसे सीघ्र ठीक किया जाय। कस्तूरबा अस्पताल के कुछ डॉक्टरों का व्यवहार मरीजो के प्रति अत्यंत निराशाजनक रहता है।उनके व्यवहार में सुधार लाया जाये।
* LP के काउंटर बढ़ाये जाए।
* कस्तूरबा अस्पताल द्वारा ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन के मेडिकल कमेटी के सदस्यों द्वारा अन्य अस्पतालों को जोड़ने की माँग की जा रही थी जिसे सार्थक करते हुए कस्तूरबा प्रबंधन ने कुछ हॉस्पिटल इम्पेनल किये है।
परंतु आंखों के उपचार हेतु कस्तूरबा अस्पताल द्वारा कोई अस्पताल अलग से इम्पेनल नही किया गया है।जिसे इम्पेनल करने की अत्यधिक आवश्यकता है।
* कस्तुरबा अस्पताल द्वारा टाउनशिप के अलावा भी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए।
कॉर्पोरेट द्वारा तय किया गया है कि टाउनशिप के 5 किलोमीटर के अंदर ही एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई जाएगी।अन्य सेटेलाइट कॉलोनियों के लिए यह व्यवस्था उपलब्ध नही है।
* इस हेतु ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन इस गंभीर मुद्दे को जेसीएम में उठाकर पूरा करने की पुर्णतः प्रयास करेगी।

*सेफ्टी की समस्याएं*

* ब्लॉक-9 ट्रेक्शन में कॉमन कोर विभाग में ऊपर की शीट कई दिनों से टूटी हुई है।इसका सुधार कार्य करवाया जाये।
एक नंबर गेट के बाहर रायसेन रोड पर ब्रेकर लगाई जाएगी।
* NTB के टेस्टिंग एरिया में एलिवेटर हाइट पर जाकर हिलते है।
UHV लैब में विसुअल आइसोलेटर हेतु पूर्व में भी कई बार कहा जा चुका है।शीघ्र इस पर अमल किया जाए।
प्रबंधन द्वारा बताया गया कि सुरक्षा मापदंडो के हिसाब से 2 नए एलिवेटर खरीदे जा रहे है। और विसुअल आइसोलेटर जल्दी ही स्थापित कर दिया जाएगा
* सेफ्टी शूज को खरीदने हेतु किसी भी प्रकार की बाध्यता को समाप्त किया जाए।एवं उच्च गुणवत्ता एवं स्पोर्ट्स डीजाइन के शूज खरीदे जाये।एवं सॉक्स भी अच्छी गुणवत्ता के खरीदे जाएं।
ब्लॉकों में जॉब की पेंटिंग, पेंटिंग बूथ में ही क्या जाय, शौचालय एवं फ्लोर की साफ सफाई किया जाएगा।
शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
मच्छर का प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग एवं छिड़काव किया जाएगा।
कारखाना परिसर को डॉग से मुक्त किया जाएगा।

*स्पोर्टस क्लब*

* स्पोर्ट्स क्लब के चुनाव जल्द से जल्द करवाये जाए।ताकि क्लब को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
* क्रिकेट मैदान में पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाये ताकि क्रिकेट मैदान हरा भरा रहे।क्रिकेट मैदान हेतु पानी की व्यवस्था हेतु एक बोरिंग कराकर बोर की व्यवस्था की जाए।
* स्पोर्ट्स क्लब की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।
* पहले की भांति खेलो के लिए बजट दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login