Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बैरसिया विधानसभा के ग्राम ललोई में गेहूं की पराली में लगी आग

बैरसिया विधानसभा के ग्राम ललोई में गेहूं की पराली में लगी आग

* विनय मेहर ने फायर ब्रिगेड बढ़ाने को लिखा कलेक्टर को पत्र

( राजेन्द्र शर्मा )
*आम सभा*,बैरसिया।

सोमवार 17 अप्रैल को बैरसिया विधानसभा के ग्राम ललोई में गेहूं के खेत की पराली में आग लग जाने के कारण अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया हालांकि आग लग जाने का कारण अज्ञात है किंतु इससे बड़ा हादसा और नुकसान हो जाना संभावित था मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने फायर बिग्रेड बुलाने के लिए प्रशासन को फोन किया किंतु प्रशासन ने जवाब दिया कि फायर बिग्रेड खराब है शर्मा द्वारा भोपाल भी फायर बिग्रेड बुलाने के लिए संपर्क किया गया किंतु फायर बिग्रेड उपलब्ध नहीं हुई इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखते हुए बताया कि बैरसिया तहसील के लगभग 365 गांव के मध्य मात्र एक फायर बिग्रेड है वह भी जरूरत पड़ने पर खराब पड़ी रहती है उन्होंने कलेक्टर से कहा कि बैरसिया में फायर बिग्रेड की संख्या तत्काल रूप से बढ़ाई जाए जिससे कि किसी अनहोनी घटना को रोका जा सके वहीं घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा एडीएम बैरसिया को ज्ञापन भी सौंपा गया प्रशासन पर आक्रामक होते हुए विनय मेहर ने कहा की कल ललोई की घटना में प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रूप सामने आया है और इतने गांव के मध्य मात्र एक फायर बिग्रेड उपलब्ध होना बताता है कि सरकार किसानों के प्रति कितनी गैर जिम्मेदार है उन्होंने कहा कि मौके पर उपस्थित नागरिक व महिलाओं द्वारा आग को कंट्रोल नहीं किया जाता तो निश्चित ही कोई बड़ी अनहोनी होना संभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)