
(संवाददाता-उमेश चौबे)
आम सभा,सिलवानी।
सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल साथियों सहित सिलवानी तहसील के ग्राम बरछैका में धीरज सिंह मीणा द्वारा कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए एवं व्यासपीठ कथावाचक देवी जी का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत वंदन किया एवं भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की और कथा आयोजक धीरज सिंह मीणा जी को सपरिवार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शर्मा, जनपद सदस्य धीरज सिंह पटेल, विटटु राय लखन पटेल उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha