
आम सभा,भोपाल।
किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के भतीजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री पटेल ने मंत्री सुश्री ठाकुर के इंदौर निवास पहुँच कर उनके भतीजे श्री भारत भूषण ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Dainik Aam Sabha