Friday , March 27 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में संपन्न हुई मध्य प्रदेश के समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी बैठक

भोपाल में संपन्न हुई मध्य प्रदेश के समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी बैठक


* 4 जून को महाकुंभ में हुंकार भरेगा ब्राह्मण समाज

* 10 लाख लोगों को जुटाने का लिया समाज के प्रतिनिधियों ने संकल्प

भोपाल।
मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज की एक बड़ी बैठक आज गुफा मंदिर मानस भवन में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश के लगभग 500 समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने मिलकर 4 जून को भोपाल ब्राह्मण समाज के महाकुंभ आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें लगभग 1000000 लोगों को एकत्रित करने का संकल्प लिया गया 11 सूत्री मांगों को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया जिसमें प्रमुख मांग ब्राह्मण समाज के पुजारियों का मानदेय 5000 से 10000 किया जाए और तत्काल इसे पुजारियों को प्रदान किया जाए मठ मंदिरों से लगी हुई जमीन जो सरकार के अधिग्रहण में है उसे मुक्त किया जाए एट्रोसिटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी ना हो ब्राह्मण आयोग का गठन एवं अन्य मांगों को मिलाकर 11 सूत्री मांग का निवेदन शासन से किया जाएगा यह आयोजन किसी भी राजनीतिक पार्टी के विरोध में नहीं है ना ही समर्थन में है यह समाज का एकजुटता का आयोजन है और इसमें समाज अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर एकजुटता का परिचय देगा वह शासन से यह निवेदन करेगा कि ब्राह्मण समाज को उपेक्षित नहीं किया जाए सभी 11 सूत्री मांगों को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसके लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों को ठहरने आवास और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी समाज के प्रबुद्ध नागरिक वाहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)