Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा सरकार में आदिवासी महापुरूषों को मिल रहे सम्मान से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है : विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा सरकार में आदिवासी महापुरूषों को मिल रहे सम्मान से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है : विष्णुदत्त शर्मा


* प्रदेश भर में गोविन्द सिंह के पुतले जलाये जायेंगे

* प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए आदिवासी समाज से माफी मांगे कांग्रेस

आम सभा,भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा रानी कमलापति को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है इससे आादिवासी समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में आदिवासी महापुरूषों को मिल रहे सम्मान से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यो हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष का बयान कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और आदिवासियों के साथ कांग्रेस द्वारा वर्षों से किए छलावे को दर्शाता है। कांग्रेस संपूर्ण आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगे। शर्मा ने कहा कि गोविन्द सिंह के टिप्पणी के लिखाफ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा मिलकर 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रदेश भर के सभी मंडलों में गोविन्द सिंह का पुतला दहन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक समय कांग्रेस केन्द्र और राज्यों में सत्ता में रही लेकिन कभी भी कांग्रेस ने आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी महापुरूषों के नाम पर स्मारक, सभागार या स्टेशनों के नाम नहीं किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के सम्मान के लिए संकल्पित है। कांग्रेस नेताओं को यह हजम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। जनजातीय समाज की बहन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर संपूर्ण आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासियों का गौरवशाली इतिहास पढ़ा नही है। कांग्रेस नेताओं को पहले आदिवासियों का महान इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्हें जानकारी होना चाहिए कि भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस अपमान का जवाब मध्यप्रदेश का आदिवासी समाज कांग्रेस को देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)