Friday , March 27 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 16 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएगी तेलुगु संगम की भारत दर्शन यात्रा

16 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएगी तेलुगु संगम की भारत दर्शन यात्रा


आम सभा,भोपाल।
संस्था तेलुगू संगम द्वारा आयोजित की जा रही 7 दिवसीय भारत दर्शन यात्रा 16 अप्रैल को महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा को तेलंगाना के भाग्यनगर से प्रारंभ हो चुकी है और सेवाग्राम वर्धा होते हुए नागपुर पहुंचेगी। नागपुर में रात्रि विश्राम के उपरांत यात्रा 16 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुलताई पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश-प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों एवं सांस्कृतिक विविधता का अध्ययन, अवलोकन करना है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद-संपर्क भी किया जाएगा।
तेलुगू संगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा 16 अप्रैल को सायं 5.00 बजे प्रदेश के मुलताई पहुंचेगी। मां ताप्ती के दर्शन के उपरांत यात्रा बैतूल रवाना होगी और भारत भारती परिसर में रात्रि विश्राम होगा। 17 अप्रैल को प्रातः भारत भारती परियोजना की जानकारी लेने के उपरांत यात्रा भीमबैठका के शैल चित्रों के अवलोकन एवं भोजपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर के दर्शन करते हुए सायं 6.15 बजे भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगी, जहां तेलुगू समाज द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में शामिल लोग मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा करेंगे एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित प्रेजेंटेशन भी देखेंगे।
भोपाल में रात्रि विश्राम के उपरांत यात्रा 18 अप्रैल को प्रातः 8.45 बजे सांची में बौद्ध स्तूपों एवं अन्य स्मारकों का अवलोकन करेगी। सांची से रवाना होकर यात्रा शाम 7.00 बजे यात्रा उज्जैन पहुंचेगी और महाकाल महालोक तथा बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन करेगी। अगले दिन 19 अप्रैल को महाकाल मंदिर एवं हरसिद्धि मंदिर के दर्शन के उपरांत यात्रा इंदौर होते हुए महेश्वर के लिए रवाना होगी। दोपहर 3.30 बजे यात्रा महेश्वर पहुंचेगी। मां नर्मदा के दर्शन एवं स्नान के उपरांत यात्रा ओंकारेश्वर के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम के उपरांत 20 अप्रैल को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत यात्रा बुरहानपुर होते हुए महाराष्ट्र के शेगांव पहुंचेगी और गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करेगी। 21 अप्रैल यात्रा का अंतिम दिन होगा। 21 अप्रैल को यात्रा प्रातः 7 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे नांदेड़ पहुंचेगी, जहां यात्री नांदेड़ साहब गुरुद्वारे के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत यात्रा सायं 4.00 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)