Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के जन्म दिवस के अवसर पर महाआरती का हुआ आयोजन

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के जन्म दिवस के अवसर पर महाआरती का हुआ आयोजन


आम सभा,भोपाल।
शनिवार 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश के गृह विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के जन्म दिवस के उपलक्ष में शाहजहानाबाद स्थित मरघटिया महावीर मंदिर में जागृत हिंदू मंच द्वारा भगवान श्री हनुमान जी एवं रामदरबार की महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें जागृत हिंदू मंच के मार्गदर्शक डॉ. दुर्गेश केसवानी, संयोजक सुनील कुमार जैन एडवोकेट, शिव इसरानी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे उन्होंने भगवान के चरणों में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की तथा भगवान से यह आशीर्वाद मांगा कि मंत्री इसी प्रकार से मध्य प्रदेश के नागरिकों की सेवा करते रहे। आयोजन में एडवोकेट सचिन हनोते सुरेश शुक्ला शिव इसराणी, आशीष साहू, आदित्य रामी, श्रेयांश जैन, अभिषेक चौहान, मुकुल वर्मा, रितिक वर्मा, हर्ष उपस्थित रहे। मंदिर घटिया महावीर के महंत बाबा कन्हैया दास महाराज उदासीन अपना आशीर्वाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)