(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा,बैरसिया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया एवं नजीराबाद के संयुक्त तत्वाधान में भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती शुक्रवार को स्थानीय अम्बेडकर पार्क में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
उपस्तिथ सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा अम्बेडकर पार्क में स्तिथ डॉ भीमराव अंबेडकर को प्रतिमा पर माल्यार्पण पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरिकरण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश का संविधान लिखने बाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आज 132 वी जयंती है। दलित पिछड़े और कमजोर लोगो के लिए काम करने बाले बाबा साहब की जयंती हर जाति और धर्म के लोग गर्व के साथ मानते है।
वही इस जयंती को मनाने के पीछे एक वजह और भी है। भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था। जो जाती और धर्म की परवाह न करते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है।
उन्होंने ने कहा कि पहली बार डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रेल 1928 को पुणे में मनाई गई थी। राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ सामान्य वर्ग के लोग भी इसे मनाते है। बाबा साहब देश के ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी से नही की जाती क्योकि उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में योगदान दिया। इसके साथ ही हमेशा कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए काम किया यही नही बाबा साहब शिक्षा के जरिए समाज के दबे शोषित कमजोर मजदूर और महिला वर्ग को सशक्त बनाना चाहते थे।और समाज मे उन्हें वेहतर दर्जा दिलाना चाहते थे।
इस अवसर जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनीता शर्मा बैरसिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी लाला बना नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजू धाकड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कन्हैया अहिरवार जिला पंचायत सदस्य मिश्रीलाल मालवीय धन सिंह चौधरी लाल सिंह अहिरवार ग्राम पंचायत नजीराबाद सरपंच नर्वदा प्रसाद अहिरवार लक्ष्मीनारायण देवड़ा महिपाल सिंह सोलंकी मांगीलाल गुर्जर रामस्वरूप विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैरसिया एवं नजीराबाद के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई