Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह शिक्षित समाज व सशक्त समाज बनाएगा : अभय चौधरी

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वह शिक्षित समाज व सशक्त समाज बनाएगा : अभय चौधरी


* भाजपा ने मनाई ज्योतिबा राव फुले की जयंती
(मुकेश तिवारी)
आम सभा,ग्वालियर।

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीयेगा वह शिक्षित समाज, सशक्त समाज, व अपने दायित्व के साथ साथ समाज के सुधार के लिए कार्य करेगा। भारत में जब पिछड़े वर्ग में शिक्षा के नाम पर अंधकार था, तब ज्योतिबा फुले जैसे महापुरुषों ने शिक्षा की अलख जगाई। इसके चलते आज देश में पिछड़ा समाज भी शिक्षित है। उक्त उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर गोल पहाड़ियां स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहे।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश माहौर, विवेक जोशी,भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश आदि उपस्थित थे।
चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी व लेखक भी थे। उन्हें लोग महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले का नाम से भी जानते हैं ज्योतिबा ने 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का भी गठन किया था। क्रांतिकारी एवं प्रथम महिला विद्यालय की नींव भी रखी।
भाजपा के प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह ने कहा कि गरीबों, दलितों एंव पिछडों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के वे प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति आधारित विभाजन और भेदभाव के खिलाफ थे। उन्होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काफी काम किया। उन्होंने कहा कि 19 वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी । उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थीं। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे।
इस अवसर पर विवेक जोशी ने कहा कि आज के दिन यह संकल्प लिया जाना चाहिए कि महात्मा फुले के जीवन दर्शन को हमारे जीवन मे उतार कर, हम सब मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज के अन्तिम पंक्ति मे बैठने वाले व्यक्ति का उत्थान करेंगें।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा कि ज्योतिबाराव फुले एक महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य किया। इन्होंने ही देश की पहली महिला शिक्षिका के रूप में सावित्री बाई फुले को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही दलित व शोषित समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किए।
युवा मोर्चा प्रभारी विनय जैन सुधीर गुप्ता केशव सिंह मंसूरिया धर्मेंद्र कुशवाह, मनोज मुटाटकर, महेंद्र श्रीवास्तव, विकास साहू राजू पलैया, अनिल सांखला संजय कुशवाह, अशोक साहू, नवीन चौधरी विनय शर्मा राकेश सेन अरविंद राजपूत, राकी रजक सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)