Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सयाजी ने झीलों के शहर भोपाल में अपनी दूसरी संपत्ति, एफोटेल की घोषणा

सयाजी ने झीलों के शहर भोपाल में अपनी दूसरी संपत्ति, एफोटेल की घोषणा


आम सभा,भोपाल।
सयाजी होटल्स को देश के सबसे हरे-भरे और साफ-सुथरे शहरों में से एक, भोपाल में एफोटेल बाय सयाजी के लॉन्च पर गर्व है। भोपाल- होशंगाबाद रोड स्थित, यह होटल सयाजी की शानदार उपलब्धि के साथ ही, मध्य प्रदेश में 6वां और देश में 22वां है और भोपाल के बाजार के लिए एक शानदार प्रोडक्ट है।
एफोटेल में मेहमानों के लिए को 63 सुव्यवस्थित कमरे, 2700 वर्ग फुट और 1900 वर्ग फुट के विशाल कॉन्फ्रेंस हॉल, और बुफे रेस्तरां और अन्य सुविधाओं के साथ पूरी तरह सुसज्जित बिजनेस बोर्ड रूम शामिल है, जहाँ मेहमान शानदार अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
लॉन्च के मौके पर सयाजी ग्रुप ऑफ होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रऊफ धनानी ने कहा कि भोपाल में और शहर के आसपास के क्षेत्र में, कई बड़े और मध्यम उद्योग होने के कारण साथ व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं। हमारी सोच मध्य प्रदेश में अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में अभी और होटल शामिल करने की है, जो बिजनेस और छुट्टियां बिताने के लिए आने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा।”
सयाजी होटल्स भारत का प्रमुख अपस्केल लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी ब्रांड है, जो अपने बेस्पोक अनुभव, सिग्नेचर हॉस्पिटैलिटी और 4 स्टार और 5 स्टार होटलों की श्रेणी में संपन्नता के नए मानकों के लिए प्रसिद्ध है सयाजी होटल्स की प्रत्येक संपत्ति में शानदार कमरे उपलब्ध हैं, जहां दावत और भोजन एवं पेय सुविधाएं मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)