Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / हत्या करने के आरोप में 15 वर्षीय चचेरा भाई हिरासत में

हत्या करने के आरोप में 15 वर्षीय चचेरा भाई हिरासत में

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण और हत्या करने के आरोप में उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हजारीबाग के पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक मार्च को कथित तौर पर छह लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चे को अगवा किया था। आरोपियों ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर की गुफा में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, किशोर की हत्या एवं अपहरण के मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की पहचान कार्तिक यादव और आशीष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए पीड़ित के 15 वर्षीय चचेरे भाई और दोनों अन्य आरोपियों के बीच के संबंधों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)