Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / वाराणसी हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी वाला पत्र मिला, मामला दर्ज

वाराणसी हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी वाला पत्र मिला, मामला दर्ज

वाराणसी : वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होली से पहले ड्रोन हमले से उड़ाने की धमकी भरा पत्र पुलिस को मिला है। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को जानकारी दी है। फूलपुर पुलिस ने बताया कि पत्र डाक विभाग से विमान पत्तन के निदेशक के नाम से भेजा गया था। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा था। पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पिंडारा के सहायक पुलिस आयुक्त अमित पांडे ने बताया कि वाराणसी हवाई अड्डे को उड़ाने की चेतावनी भरा पत्र प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)