
आम सभा,भोपाल। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सीएम राइस रशीदिया स्कूल जहांगीराबाद भोपाल में शिक्षकों द्वारा क्लास रूम में पढ़ी जा रही नवाज का विरोध किया है साथ ही यह चेतावनी दी है कि इन टीचरों को बर्खास्त करना चाहिए अगर शिक्षा के मंदिर को धर्मस्थल बनाने का प्रयास किया जाएगा तो संस्कृति बचाओ मंच भी सभी स्कूलों में हनुमान चालीसा एवं दुर्गा जी की सामूहिक आरती करेगा संस्कृति बचाओ मंच ने इस बात का भी विरोध किया है कि नमाज पढ़ते समय टीचर बच्चों को क्लास रूम से बाहर कर करते हैं इस प्रकार से स्कूलों में अपने धर्म का प्रचार करना उचित नहीं है एक तरफ एम्स के डायरेक्टर ने शिवरात्रि पर शिव अभिषेक की अनुमति नहीं दी दूसरी तरफ मुस्लिम क्षेत्र के स्कूलों में टीचर खुलेआम नमाज पढ़ रहे हैं और बच्चों को स्कूल से बाहर कर रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संस्कृति बचाओ मंच ने यह भी कहा है कि रमजान के समय में इन टीचरों को छूट दी जाती है कर्मचारियों को छूट दी जाती है लेकिन हमारे नवरात्रि में इस प्रकार का कार्य नहीं होता हमारी माताएं बहने और पुरुष वर्ग भी नवरात्रि का व्रत रखते हैं यह छूट की अवधि भी बंद करना चाहिए जिनको रमजान में रोजा नहीं रखते बनता वह रोजे ना रखें और रखें तो अपने घर में रहे किंतु सरकार को इनको विशेष छूट नहीं देनी चाहिए हम सरकार से मांग करते हैं शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री इस पर ध्यान दें और इन टीचरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Dainik Aam Sabha