Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सहकारी संस्था का निर्वाचन संपन्न

सहकारी संस्था का निर्वाचन संपन्न

आम सभा, मुकेश तिवारी, ग्वालियर। मध्यप्रदेश विद्युत मन्डल कर्मचारी परस्पर साख सहकारी संस्था मर्यादित ग्वालियर के निर्वाचन निर्विरोध सहकारिता विभाग मध्य प्रदेश शासन के सक्षम अधिकारी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी पी.के.गर्ग की देखरेख में मंगलवार 14 फरवरी को संस्था के पंजीकृत कार्यालय पर समस्त वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न हुए जिसमें निम्नानुसार पदाधिकारियों का निर्वाचन, निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्विरोध घोषित किया गया।

पी.पी.शर्मा अध्यक्ष, सुमेर सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती अलका तिवारी उपाध्यक्ष, बृजेश दुबे केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रतिनिधि उपरोक्त निर्वाचन संस्था के उपनियमों में उल्लेखित अनुसार पदों के अनूरूप किये गए। बाद में संस्था के सुचारू संचालन हेतु निम्न पदों पर मनोनयन सर्वानुमति से किया गया।

आदेश शर्मा सचिव

ओ.पी.कुशवाह कोषाध्यक्ष उपरोक्त संस्था पदाधिकारियों को उपस्थित सभी संचालकों सर्वश्री डी.के.शर्मा, फरीद खान, उत्तम सिंह, आर.के.प्रधान, श्रीमती रेणुका शर्मा ने बधाई दी वो संस्था अध्यक्ष व सभी संचालकों ने निर्वाचन अधिकारी पी.के.गर्ग का आभार व्यक्त किया साथ ही सहकारिता विभाग के सहयोग हेतु भी कृतज्ञता व्यक्त की । पी.के गर्ग द्वारा भी संस्था अध्यक्ष व संचालकों व संस्था के कर्मचारियों सर्वश्री बलवन्त आव्हाड देवेन्द्र गोस्वामी व राजू थापाका उनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)