Thursday , June 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

मध्य़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे जबलपुर जिले में दृश्यता शून्य हो गई। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। विभाग ने अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबादी होने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक ममता यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”जबलपुर जिले में सुबह सात बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 50 मीटर और साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।”

उन्होंने बताया कि भोपाल, उज्जैन, दमोह, बालाघाट के मलाजखंड क्षेत्र, छतरपुर के खजुराहो और उमरिया सहित अन्य जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान ग्वालियर रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश को रविवार से प्रभावित करना शुरू कर सकता है जिससे अगले दो या तीन दिनों तक हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग की अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है, हालांकि तीन दिनों के बाद मौसम फिर से ठंडा होने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य शुष्क रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)