Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की

मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की

बदायूं : जिले के कोतवाली अलापुर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा धनौरा निवासी प्रेम स्वरूप उर्फ नन्हे मजदूरी करता है और मंगलवार शाम नन्हे और उसकी पत्नी लक्ष्मी (24) के बीच मोबाइल फोन में किसी फोटो को लेकर कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि उसके कुछ ही देर बाद लक्ष्मी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि नन्हे जब कमरे में गया तो उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा। इसी दौरान परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना प्रभारी अलापुर अर्जुन सिंह ने बताया कि दंपति का आपस में विवाद हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)