Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरुनानक मंडल में किया सुघोष का शंखनाद

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरुनानक मंडल में किया सुघोष का शंखनाद

आम सभा, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी गुरुनानक मंडल में सोशल मीडिया, आई टी सुघोष कार्यकाल का आयोजन किया, जिसमे मंडल के प्रत्येक बूथों से दो आई टी के युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा अधिक आबादी युवाओं की है और युवाओं में सोशल मीडिया अत्यंत लोकप्रिय है, इसे ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए। सटीक तथ्यों के माध्यम से सरकार की छवि बनाने का प्रयास हो।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करना होगा और पार्टी की रीति नीति के अलावा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आईटी सेल का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कार्य करे और पार्टी रूपी गढ़ की सुरक्षा का दायित्व ले।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित पचोरी ने बताया जिले में प्रत्येक बूथ मंडल पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के व्यक्तियों की टीम तैयारी की जा रही है। इस रणनीति पर पार्टी ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को गुरुनानक मण्डल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत से सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में सोशल मीडिया के महत्व को बताया जा रहा है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस तरह से उपयोग करना है, इसके बारे में बताया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री अश्वनी राय, चेतन भार्गव, देवेंद्र भार्गव, धीरज सोनी, सरोज आसेरी, महेश मकवाना, नरेंद्र ठाकुर, भगवानदास ढालिया अतुल घेंघट, संदीप कल्याणे, अजय प्रजापति, सुनील नीलकंठ, विष्णु राजपूत, मुकेश सोलंकी, राजा शर्मा, दीपचंद तिवारी, सुकंती ठाकुरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)