Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाने के थानेदार वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भिलाई शहर के न्यू खुर्सीपार इलाके में शुक्रवार को हिंदू देवी—देवताओं का अपमान करने और धर्म परिवर्तन करने का लालच देने के आरोप में पुलिस ने मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंजीत सिंह ने ईसाई धर्म अपना लिया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह गृह प्रवेश समारोह आयोजित करने के बहाने लोगों को अपने घर पर एकत्र किया और कथित तौर पर उन्हें अपना धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मंजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। थानेदार ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र के पार्षद दया सिंह ने बताया कि आरोपी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)