Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / उत्तराखंड के जंगल में मिला पाकिस्तानी झंडा, बैनर, पुलिस सतर्क

उत्तराखंड के जंगल में मिला पाकिस्तानी झंडा, बैनर, पुलिस सतर्क

उत्तरकाशी : जिले के एक जंगल में हल्के हरे रंग के गुब्बारों में लिपटा एक पाकिस्तानी झंडा और दो बैनर पाए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एक बैनर उर्दू में है जबकि एक अन्य पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘एलबीए’ लिखा है जो ‘‘कैबिनेट लाहौर बार एसोसिएशन” के लिए है। उन्होंने कहा कि गुब्बारों से बंधा झंडा और बैनर शुक्रवार को तुल्याड़ा गांव के समीप जंगल में मिले।

एसपी ने कहा, ‘‘हमने केंद्रीय जांच एजेंसियों को सूचित किया है। यह जांच की जा रही है कि ये कहां से आए।” धरासु पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) कमल कुमार लुंथी ने बताया कि तुल्याड़ा गांव के निवासियों ने शुक्रवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)