Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

जींद : हरियाणा में जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से हुई अनबन के बाद कथित तौर पर पहले छेनी से उस पर वार किए, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोप है कि गांव सिवानामाल निवासी राकेश ने परिजनों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को पत्नी मोनी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता गांव भूना कैथल निवासी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन मोनी से मारपीट करते थे, जिसके चलते कुछ समय से मोनी मायके आई हुई थी।

उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को मोनी को उसका पति राकेश तथा सास कमलेश मायके से लेकर आए थे और 29 दिसंबर को उन्हें मोनी की मौत के बारे में पता चला। रोशनलाल ने आरोप लगाया कि मोनी के पति राकेश, सास कमलेश तथा ननद रेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है। सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर राकेश, कमलेश तथा रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)