Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / कुएं में तैरता मिला किसान का शव

मध्यप्रदेश / कुएं में तैरता मिला किसान का शव

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खजूरी गोकुल गांव में एक किसान का शव कुएं में तैरता मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। छापीहेड़ा पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बृहस्पतिवार को बताया कि खजूरी गोकुल निवासी रामलाल मालवीय (50) रोजाना की तरह मंगलवार रात्रि को खेत में सिंचाई करने के लिए गया था और बुधवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव कुएं में तैरता मिला । उन्होंने कहा कि वह गांव के ही दिनेश नागर के यहां बटाई से खेती करता था। मुजाल्दे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)