Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / महिला ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

महिला ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे जिले के कल्याण में 24 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली और इस मामले में उसके पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने रविवार को कल्याण स्थित अपने घर पर स्वयं को फांसी लगा ली। उसने बताया कि महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को छोटी-छोटी बातों पर कथित रूप से प्रताड़ित किया करते थे और पीटा करते थे।
प्राथमिकी में कहा गया है कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने रविवार दोपहर स्वयं को फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)