Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला, दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश / युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला, दो लोग गिरफ्तार

हमीरपुर : जिले के कोतवाली क्षेत्र के पुराने बेतवा इलाके में बुधवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में बंद एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना सदर कोतवाली इलाके में पुराने बेतवा घाट की है। उन्होंने बताया कि पुराने बेतवा घाट को जानी वाली सड़क पर बुधवार सुबह लोगों ने संदिग्ध अवस्था में एक बोरा पड़ा देखा और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसके अंदर एक पॉलीथीन में पैक शव था। सदर कोतवाल दुर्विजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सदर हमीरपुर क्षेत्र में बोरी में मिले शव की शिनाख्त बउआ उर्फ अखिलेश सिंह (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से शव को फेंकने वाले अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार तिवारी और जमुना प्रसाद सविता के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अखिलेश सिंह की हत्या करके उसके शव को बोरी में बांधकर फेंका था। पुलिस ने बताया कि कोतवाली सदर हमीरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)