Monday , June 9 2025
ताज़ा खबर
होम / लाइफ स्टाइल / द बॉडी शॉप लेकर आया है खुश कर देने वाले उपहार

द बॉडी शॉप लेकर आया है खुश कर देने वाले उपहार

भारत का बहुप्रतीक्षित फेस्टिव सीजन एकदम करीब है और सभी त्यौहारों में दिवाली संभवतः लोगों का सबसे पसंदीदा त्यौहार है। प्रकाश का यह उत्सव आनंद लेकर आता है और इसमें लोग अपने प्रियजनों के साथ उपहारों यानी गिफ्ट्स का आदान-प्रदान करते हैं।

उपहारों की बात आती है तो एकदम सही सामग्री खोजना नीरस लग सकता है – कहने के लिए ही सही। अगर आप असमंजस में है कि अपने दोस्तों और परिवार को कौन-सा उपहार दें तो इस मामले में आप ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय पर्सनल केयर ब्रांड, द बॉडी शॉप का बेझिझक चुनाव कर सकते हैं। इसकी व्यापक पर्सनल केयर प्रोडक्ट रेंज आनंददायक फेस्टिव गिफ्ट्स के लिए एकदम उपयुक्‍त हैं। यहाँ उनके अनगिनत विकल्पों में से कुछ कॉम्‍बो गिफ्ट्स के संक्षिप्त विवरण दिए जा रहे हैं।

1. द बॉडी शॉप बेरी डुओ गिफ्ट सेट
हम सभी दिन में एक बार स्नान ज़रूर करते हैं और यह समय बड़ा “व्यक्तिगत” होता है जब हम आराम और शांति महसूस कर सकते हैं। शावर या टब में स्नान के समय को ज्यादा आनंददायक बनाने के लिए द बॉडी शॉप का शोक ऐंड स्लेदर बेरी बाथ सेट एक असली उपहार है। लेकिन ज़रा रुकिए, अभी और भी वस्तुएँ हैं! यह उपहार यूजर को न केवल आत्म-प्रेम का भाव प्रदान करता है, बल्कि पृथ्वी के प्रति इस ब्रांड का प्रेम भी प्रदर्शित करता है। उपहार का यह सेट द बॉडी शॉप की सामुदायिक न्यायोचित व्यापार साझेदारों का समर्थन करता है जो पर्यावरण और घटक सामग्रियों की सस्टेनेबिलिटी का सम्मान करते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक अलग-अलग प्रोडक्ट सहित उपहार के सम्पूर्ण सेट की पैकिंग एफएससी प्रामाणित है और उन्हें व्यापक स्तर पर रीसाइकल किया जा सकता है।

इस बॉक्‍स में क्या है – एक 200 एमएल का स्ट्राबेरी बॉडी योगर्ट, एक 250 एमएल का बेरी बाथ ब्लेंड, और एक बाथ ऐक्सेसरी।

2. द बॉडी शॉप ब्रिटिश रोज ब्यूटी बैग
जिन्हें ताजगी देने वाले पर्सनल केयर वस्तुओं की सख्त ज़रुरत है उनलोगों के लिए द बॉडी शॉप का ब्रिटिश रोज ब्यूटी बैग एक खूबसूरत उपहार है। लेदर और स्लेदर ब्रिटिश रोज गिफ्ट बैग की सामग्रियाँ ब्रिटेन के सबसे बेहतरीन गुलाबों के गुणों से भरी हैं और सिर से पैर तक पूरे बदन के लिए उपयोगी हैं। यह बॉडी बटर टब 100% सामुदायिक न्यायोचित व्यापार सहित रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बना है, जो बेंगलुरु, भारत की सडकों से चुने गए प्लास्टिक से रीसायकल किये गए हैं। इनसे कचरा बीनने वालों को उचित मूल्य और बेहतर कार्य परिस्थतियाँ प्राप्त होती हैं। इसका गिफ्ट बैग पोंछने योग्य एफएससी पेपर से बना है और इसे दोबारा और अन्य उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस बॉक्‍स में क्या है – एक 60 एमएल का शावर जेल, एक 50 एमएल का बॉडी बटर, और एक 30 एमएल का हैण्ड क्रीम जो आपकी त्वचा को सर्वश्रेष्ठ संभव हाइड्रेशन और ताजगी प्रदान करते हैं।

3. द बॉडी शॉप ब्रिटिश रोज डीलक्स गिफ्ट सेट
इस ब्रांड की ब्रिटिश रोज रेंज का एक और सेट, डीलक्स गिफ्ट सेट आपकी त्वचा और इन्द्रियों को सीधे इंग्लैंड के प्राचीन देहातों का अहसास कराता है। यह शानदार, धनुषाकार पैकिंग वाला गिफ्ट बॉक्स हर अवसर के लिए उपयुक्त है। यह एक पिंक बाथ लिली है जो रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी और अंग्रेजी गुलाबों की खुशबू से भरी है। यह उपहारों का एक शानदार जोड़ा है क्योंकि यह एक खूबसूरत धनुषाकार पैकिंग के बक्से में आता है। इसके डब्बे में रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी और अंग्रेजी गुलाबों की खुशबू से भरी एक गुलाबी बाथ लिली भी होती है।

इस बॉक्‍स में क्या है – इस कॉम्बो में एक 250 एमएल का शावर जेल, एक 200 एमएल का बॉडी बटर, एक 30 एमएल का हैण्ड क्रीम, और एक 100 एमएल का इयु डी टॉयलेट है।

4. द बॉडी शॉप मेंस शेविंग किट
आपके जीवन से जुड़े सभी पुरुषों के लिए, जो चिकने क्लीन-शेव्ड लुक पसंद करते हैं, द बॉडी शॉप मेंस स्मूद और सूद शेविंग किट संभवतः वह सर्वोत्तम उपहार है, जो आप दे सकती हैं। माका की जड़ों और एलो वेरा के गुणों से भरे ये स्टबल-स्मूदिंग प्रोडक्ट्स शीतल और ताजगी-भरे शेविंग और आफ्टर-शेव अनुभव प्रदान करेंगे। इस उत्पाद में मिला हुआ एलो वेरा भी मेक्सिको में इस ब्रांड के सामुदायिक न्यायोचित व्यापार सहयोगियों से पाप्त किये गए हैं।

सामुदायिक न्यायोचित व्यापार सामग्रियों के गुणों से भरपूर ब्रिटिश रोज, शीया, मैंगो, टी ट्री और कई अन्य तोहफे। इन उपहारों की कीमत 795 रूपये से शुरू हो रही है और ये निकटतम स्टोर या ऑनलाइन www.thebodyshop.in पर उपलब्‍ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login