Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद इस्तीफा दिया

दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद इस्तीफा दिया

नई दिल्ली : दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बीच रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंदू देवताओं की निंदा की गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच अक्टूबर को हुए एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद गौतम और आम आदमी पार्टी पर हमला बोल दिया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने और हिंदू देवताओं को भगवान नहीं मानने का संकल्प लिया था। गौतम ने भाजपा पर उनके खिलाफ “अफवाहें” फैलाने का आरोप लगाया था और “इस तरह के प्रचार के कारण आहत होने वाले किसी भी व्यक्ति” से माफी मांगी थी। गौतम ने ट्विटर पर साझा किए गए एक पत्र में कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने लिखा, “मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से मेरे नेता अरविंद केजरीवाल जी और मेरी पार्टी पर कोई आंच आए। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही होने के नाते तथागत बुद्ध तथा बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए न्यायसंगत एव समतामूलक संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)