Saturday , March 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / इस बार भी एकतापुरी मैदान में भव्य दशहरा पर्व का किया जायेगा आयोजन : अध्यक्ष दीपक ठाकुर

भोपाल / इस बार भी एकतापुरी मैदान में भव्य दशहरा पर्व का किया जायेगा आयोजन : अध्यक्ष दीपक ठाकुर

आम सभा, भोपाल : भोपाल के सेमरा एकतापुरी दशहरे मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा है रहा है मातृछाया दशहरा उत्सव समिति आयोजक समिति द्वारा मंत्री विश्वास सारंग को आमंत्रण पत्र दिया गया इस मौके पर नवनियुक्त आठवीं बाद समिति की बैठक के दौरान अध्यक्ष दीपक ठाकुर को चुना गया इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग बधाई दी और आशीर्वाद दिया इस मौके पर उपस्थित सचिव प्रमोद ठाकुर, रामस्वरूप कुशवाह, कोषाध्यक्ष वरूण ठाकुर, प्रचार-प्रसार मंत्री मनोज मिश्रा, कार्यालय मंत्री रंजीत ठाकुर की उपस्थिति में एवं मातृछाया समिति कार्यकतार्ओं द्वारा आमंत्रण दिया गया और मंत्री जी को आमंत्रित किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि विगत 8 वर्षों से यह आयोजन सफल आयोजन के रूप में होता है जिसमें 61 फीट का रावण रहता है और कुंभकरण और मेघनाथ 51-51 फीट के दशहरे में लगाए जाते हैं इसके साथ ही इस बार भी लोगों को राम बारात की मनोरम झांकी, संगीतमय देवी जागरण, रावण दहन एवं आसमानी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। रामलीला का भी मंचन किया जाता है जिसमें बाहर से मंडी आती हैं और इस आयोजन में भाग लेती हैं और क्षेत्र के लोगों के लिए मेले का आयोजन भी होता है बड़े धूमधाम से यह आयोजन मनाया जाता है इस बार आयोजन बहुत भव्य होगा क्योंकि कोरोना के बाद यह आयोजन होने जा रहा है जिसमें हमारे मंत्री विधायक विश्वास सारंग ने कहा है कि आयोजन में जो भी कमी पड़े मुझे बताना और यह आयोजन बिल्कुल धूमधाम से और सेमरा में बढ़ चढ़कर लोगों का होना चाहिए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हमारी समिति हर वर्ष बहुत अच्छी तरीके से मेहनत करती है और मुझे आठवीं बार अध्यक्ष बनाया गया है समिति का और मैं उस मौके पर मेरे समिति के सदस्यों का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)