Monday , June 9 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भारत तोडने का अपराध नेहरू जी ने किया : चौहान

भारत तोडने का अपराध नेहरू जी ने किया : चौहान

– मुख्यमंत्री ने छिंदवाडा के दमुआ, सौंसर और बालाघाट के मलाजखंड में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

छिन्दवाडा/बालाघाट। राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा निकाल रहे है। अरे राहुल बाबा यह भारत तोडा किसने था ? 1947 में भारत तोडा था तो पं. जवाहरलाल नेहरू ने तोडा था। कांग्रेस ने देश का विभाजन स्वीकार किया और एक हिस्सा पाकिस्तान बन गया। भारत तोडने का अपराध किसी के सिर पर है तो वह कांग्रेस है। इसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को छिन्दवाड़ा जिले के दमुआ, सौंसर और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी बोल रहै है कि हम भारत जोडो यात्रा निकाल रहे है, लेकिन कांग्रेस में कांग्रेस छोडो यात्रा चल रही है। जो देखों वही कांग्रेस छोड रहा है।

भारत जोडने का काम भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी ने किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत जोडने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान थे। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बने तो धारा 370 समाप्त कर दी गयी। अब दो निशान और दो विधान नहीं केवल एक विधान हिन्दुस्तान में बचा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, उसे कांग्रेस ने समरस नहीं होने दिया।

मध्यप्रदेश की धरती पर बिना जमीन के कोई नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री ने दमुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रहने के लिए जमीन का हक हर एक इंसान को है। इसलिए जो जहां मकान बना कर रह रहे है, उसका मकान किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा। ऐसे हर गरीब भाई बहन जिनके पास रहने की जमीन का टुकड़ा नहीं है, उनको पट्टा देकर जमीन का मालिक बनायेंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर बिना जमीन के कोई नहीं रहेगा। हमने पैसे भेजने में कोई कमी नहीं की। जिसने बेईमानी की है, जनता का पैसा खाया है, मैं उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोडूंगा, उनके विरुद्ध हर हाल में कार्रवाई करूंगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले दिनों भी हमने दमुआ के विकास के लिए राशि भेजी थी। विभिन्न सड़कों की मरम्मत निर्माण के लिए 12 करोड़ 60 लाख रुपए भेजे थे। आरसीसी नाली पुलिया निर्माण के लिए 1 करोड़ भेजे। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास के लिए अलग पैसे भेजे। गरीबों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हमने पैसे भेजे थे लेकिन दमुआ की कांग्रेस नगरपालिका ने केवल 400 आवास बनाए, 400 आवास वापस करने का पाप कांग्रेस ने किया।

कमलनाथ ने शिवाजी का अपमान किया

मुख्यमंत्री ने सौंसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सवा साल के लिए जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी तब उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए यहां प्रतिमा स्थापित नहीं करने का फैसला लिया था। तब मैं किसी पद पर नहीं था, उस समय सौंसर प्रवास के दौरान हमने प्रतिमा लगाने के लिए भूमिपूजन किया था और तय किया था कि दुनिया की कोई ताकत शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगने से नहीं रोक सकती, मूर्ति तो लगेगी। अब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगी है और उस पर आज माल्यार्पण भी किया हैं उन्होंने कहा कि आज एक संकल्प और छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने लेते है कि छोटी प्रतिमा के स्थान पर बडी प्रतिमा लगनी चाहिए।

भाजपा को विजयी बनाकर विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी; लैब, लायब्रेरी और स्मार्ट क्लास भी होगी। बेटे-बेटियों, तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मैं कटिबद्ध हूं। सौंसर की जनता को मैं आज यह वचन देना चाहता हूँ कि चाहे कॉलोनियों में मिनी गार्डन हों, सुविधायुक्त आंगनबाड़ी हो, शहर के बस स्टैंड को फिर से बनाने का मामला हो। अलग-अलग जितने भी काम आपने सोचे हैं, उनको पूरा करने के लिए पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सौंसर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये और विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंप दीजिए।

सौंसर और दमुआ में मंच पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, संतोष पारिख, पं.रमेश दुबे, शेषराज यादव, रमेश फोफली, ताराचन्द्र बावरिया, नत्थन शाह सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login