
जयपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चार-पांच अज्ञात बदमाश एक वाहन (एसयूवी) की मदद से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले गये, जिसमें 12.1 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘चौथ का बरवाड़ा’ की थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि घटना बुधवार की रात सारसोप गांव स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई, जहां काअज्ञात बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गये। उन्होंने बताया कि मशीन में 12.10 लाख रुपये की नकदी थी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ‘चौथ का बरवाड़ा’ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
Dainik Aam Sabha